बॉलीवुड

आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ईशा अंबानी की शादी में इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने की शिरकत, देखें तस्वीरें

मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल (Anand Piramal) बुधवार को सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए. खबरों की माने तो ईशा और आनंद की वेडिंग दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक हैं.

आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ईशा अंबानी की शादी में इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने की शिरकत, देखें तस्वीरें
ईशा और आनंद की शादी में पहुंची ये बॉलीवुड एक्ट्रेस्स (Photo Credits: Instagram and Yogen Shah)

मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल (Anand Piramal) बुधवार को सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए. खबरों की माने तो ईशा और आनंद की वेडिंग दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक हैं. बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा की शादी में तकरीबन 100 मिलयन डॉलर खर्च किए है. वैसे ईशा और आनंद की शादी में देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई. साथ ही बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारें भी अंबानी परिवार की खुशी का हिस्सा बनें.

वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, कई खूबसूरत अभिनेत्रियों को भी देखा गया. सोशल मीडिया पर इन एक्ट्रेस्स की तस्वीरें छाई हुई हैं. तस्वीरों में सभी अभिनेत्रियां बेहद सुंदर लग रही हैं.

ट्रेडिशनल लुक में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बहुत सुंदर लग रही थी.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  के साथ शादी के वेन्यू पर पहुंची थी.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी निक जोनस (Nick Jonas) के साथ ईशा और आनंद की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थी.

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) और मां सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) के साथ इस कार्यक्रम में शरीक हुई.

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) का ये खूबसूरत अंदाज आपका दिल जीत लेगा.

बताया जा रहा है कि इस शादी में तकरीबन 600 लोग शामिल हुए. इस शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जिओ गार्डन में ईशा-आनंद के वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).