‘Dhurandhar 2’ FIRST Review: ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आया सामने, यामी गौतम ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म को बताया ‘Beyond Extraordinary’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म गुड़ी पड़वा और ईद के मौके पर रिलीज हो रही है और कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी. 220 मिनट की अवधि और पांच भाषाओं में रिलीज के साथ यह फिल्म साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है.

‘Dhurandhar 2’ FIRST Review: रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. इसी बीच अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म का पहला रिव्यू देते हुए इसे “Beyond Extraordinary” बताया है. उन्होंने खुलासा किया कि वह फिल्म का फाइनल कट देख चुकी हैं और इसका अनुभव उनके लिए बेहद भावनात्मक रहा. यह भी पढ़ें: Dhurandhar Teaser First Look: रणवीर सिंह के बर्थडे पर रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का टीजर, आदित्य धर की फिल्म में दिखेगा जासूसी थ्रिलर का नया चेहरा

यामी गौतम ने News18 Rising Bharat Summit 2026 के दौरान इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की. उन्होंने कहा, “मैं ‘धुरंधर 2’ देख चुकी हूं. यह Beyond Extraordinary है. मैं इसे देखकर बेहद भावुक हो गई थी. उस दिन मुझे फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए मैं तुरंत आदित्य से कुछ कह नहीं पाई. मैं अपने अनुभव को शब्दों में ढालने की कोशिश कर रही थी.”

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म का असर उनके साथ पूरी यात्रा के दौरान बना रहा. यामी ने कहा कि वह फ्लाइट में बैठकर सूर्यास्त देख रही थीं और सोच रही थीं कि लैंड करने के बाद आदित्य धर से क्या कहें. उन्होंने फिल्म को निर्देशक आदित्य धर की वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया.

देखें 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीज़र:

यामी गौतम ने यह भी कहा कि ‘धुरंधर 2’ दर्शकों के लिए एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जिस पर हर भारतीय को गर्व महसूस होगा. उन्होंने बताया कि पहली फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर भी वह भावुक हो गई थीं, लेकिन सीक्वल का प्रभाव उससे भी ज्यादा गहरा है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली माजरी के किरदार में नजर आएंगे, जो एक खतरनाक ग्लोबल क्रिमिनल सिंडिकेट के खिलाफ मिशन पर निकलते हैं.

यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' को 'असाधारण से परे' बताया:

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम का भी फिल्म में एक एक्शन कैमियो हो सकता है, हालांकि उन्होंने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म गुड़ी पड़वा और ईद के मौके पर रिलीज हो रही है और कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी. 220 मिनट की अवधि और पांच भाषाओं में रिलीज के साथ यह फिल्म साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है.

Share Now

\