पहली बार कैमरे में कैद हुई Kareena Kapoor Khan के दूसरे बेटे जेह की झलक, गजब की है क्यूटनेस
करीना और सैफ के दूसरे बेटे की झलक का इंतजार लोग एक लंबे समय से कर रहें थे. जिसके बाद अब सभी का इंतजार खत्म हो चुका हैं.
पिछले कुछ दिनों से करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के छोटे बेटे के नाम को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही थी. हालांकि अभी तक सैफ और करीना ने अपने दूसरे बेटे को मीडिया की नजरों से दूर रखा था. लेकिन अब जेह अली खान (Jeh Ali Khan) की पहली झलक मीडिया के कैमरों में कैद हो चुकी है. इन तस्वीरों सैफ और करीना जेह को लेकर बाहर निकलते दिखाई दिए. वहां मौजूद पैपराजी ने जेह के लुक को कैप्चर किया है. तस्वीरों में सैफ अपने लाड़ले को गोद में उठाये दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल करीना और सैफ के दूसरे बेटे की झलक का इंतजार लोग एक लंबे समय से कर रहें थे. जिसके बाद अब सभी का इंतजार खत्म हो चुका हैं. इन सभी को रणधीर कपूर के घर जाते हुए स्पॉट किया गया.
View this post on Instagram
कुछ दिन पहले ही करीना कपूर खान ने अपनी किताब प्रेगनेंसी बाइबिल लॉन्च की. जिसे लेकर काफी बवाल मचा. इस किताब में करीना ने बेटे का नाम जहांगीर बताया था. जिसके बाद उसके नाम को लेकर भी काफी हल्ला मचा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

