बॉलीवुड

First Bikini Girl of Bollywood: बॉलीवुड में पहली बार बिकिनी पहन शर्मीला टैगोर ने मचा दी थी सनसनी, फोटो देख खूब हुई थी चर्चा

शर्मीला टैगोर ने ना केवल फिल्म में बल्कि फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बिकिनी पहन फोटोशूट कराया था. मैगजीन के कवरपेज पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया.

First Bikini Girl of Bollywood: बॉलीवुड में पहली बार बिकिनी पहन शर्मीला टैगोर ने मचा दी थी सनसनी, फोटो देख खूब हुई थी चर्चा
शर्मीला टैगोर (Image Credit: Instagram)

First Bikini Girl of Bollywood: आज के दौर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का बिकिनी पहनना बेहद ही आम बात है. लेकिन एक दौर था जब एक्ट्रेस पर बिकिनी नहीं पहना करती थी. ऐसे में हर किसी जहन में ये सवाल आता है कि वो पहली एक्ट्रेस कौन थी जिसने बिकिनी पहनने के चलन की शुरुआत की थी क्योंकि उस दौर में परदे पर एक्ट्रेस बेहद ही सुशील और साफ सुथरी छवि के साथ नजर आती थी. लेकिन हॉलीवुड से हमेशा इंस्पायर्ड रहने वाला बॉलीवुड ज्यादा समय तक बिकिनी ना पहने के बंधन से बंधा नहीं रहा. फिल्मों में बिकिनी पहनने के ट्रेंड की शुरुआत की एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने. साल 1967 में आई फिल्म 'एन ईवनिंग इन पेरिस' (An evening in Paris) में पहली बार परदे पर शर्मिला टैगोर ने बिकिनी पहनी थी.

शर्मिला टैगोर को जिसने भी इस अंदाज में देखा वो हैरान रह गया. परदे पर किसी एक्ट्रेस का ये पहला बोल्ड अंदाज था. उससे भी खास बात ये रही कि शर्मिला जब बिकिनी पहने हुए नजर आई तो उनके इस अवतार में कोई फूहड़ता नहीं थी, बल्कि उन्होंने अपने इस अवतार को बेहद ही खूबसूरती के साथ फिल्माया था.

शर्मीला टैगोर ने ना केवल फिल्म में बल्कि फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बिकिनी पहन फोटोशूट कराया था. मैगजीन के कवरपेज पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया. शर्मीला टैगोर के इस पहले कदम ने बॉलीवुड की दूसरी हीरोइनों के लिए बिकिनी पहनने की राह से खोल दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).