बॉलीवुड

फिल्म निर्माता फराह खान ने कहा- रोहित शेट्टी संग काम करने में आ रहा है मजा

कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) प्रोड्यूस कर रहे हैं...

फिल्म निर्माता फराह खान ने कहा- रोहित शेट्टी संग काम करने में आ रहा है मजा
रोहित शेट्टी और फराह खान (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली: कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) प्रोड्यूस कर रहे हैं और रोहित के साथ काम करने में उन्हें बेहद मजा आ रहा है. आईएएनएस से बातचीत के दौरान इस 'म्यूजिकल एक्शनर' फिल्म के काम को लेकर फराह ने कहा, "हमने ज्यादातर स्क्रिप्टिंग पूरी कर ली है और एक महीने बाद हम फिल्म की कास्टिंग शुरू करने वाले हैं. हमें बेहद मजा आ रहा है. यह पूरी तरह से एक म्यूजिकल फिल्म है जिसमें एक्शन भी है. यह मेरी फिल्म है और फिर रोहित की फिल्म है. इसलिए, आप जानते हैं कि फिल्म से क्या उम्मीद करनी चाहिए."

जब उनसे उनके अच्छे मित्र और सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस फिल्म में हिस्सा बनने के बारे में पूछा गया तो फराह ने कहा, "मैं शाहरुख से प्यार करती हूं. मुझे उनके साथ काम करना पसंद है. लेकिन फिलहाल हम पहले डायलॉग और बाकी सब कुछ तैयार करना चाहते हैं और इसके बाद हम अगले चरण में जाएंगे."

यह भी पढ़ें: गीता कपूर को फराह खान ने दिया था दूसरा मौका

ऐसा पहली बार होगा जब फराह और रोहित एक साथ मिलकर काम करेंगे. फराह इससे पहले 'ओम शांति ओम' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुकी हैं. दूसरी ओर शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर व्यस्त हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).