Actor Vishal Anand Passes Away: 'टैक्सी ड्राइवर', 'चलते चलते' फिल्म फेम एक्टर विशाल आनंद का हुआ निधन
फिल्म 'चलते चलते', 'सारेगामापा', 'दिल से मिले दिल' जैसी पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर विशाल आनंद का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रहे विशाल आनंद ने 4 अक्टूबर, रविवार को अपनी अंतिम सांस ली. विशाल भीष्म कोहली के नाम से भी जाने जाते थे.
Actor Vishal Anand Passes Away: फिल्म 'चलते चलते', 'सारेगामापा', 'दिल से मिले दिल' जैसी पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर विशाल आनंद का निधन (Demise) हो गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय से बीमार चल रहे विशाल आनंद ने 4 अक्टूबर, रविवार को अपनी अंतिम सांस ली. विशाल भीष्म कोहली के नाम से भी जाने जाते थे. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने सिमी गरेवाल, अशोक कुमार, महमूद समेत अन्य बड़े कलाकरों के साथ काम किया है. उन्होंने केवल 11 फिल्मों में काम किया लेकिन वो दर्शकों के बीच जाने पहचाने जाने लगे.
एक्टिंग के अलावा विशाल आनंद ने कुछ फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया है जिसमें 'चलते चलते' भी शामिल है. इस फिल्म में वो सिमी गरेवाल के साथ नजर आए थे.
बताया जाता है कि मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी की सलफता के बीच भी उनका बड़ा योगदान है. अपनी फिल्मों में उन्होंने बप्पी लाहिड़ी को काफी काम ऑफर किया और उनके गीतों को काफी सराहना भी मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

