बाहुबली 2 के सेट की प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया की फोटोज हुई वायरल, देखें पूरी Photo Gallery
देश की सबसे प्रसिद्ध और हिट फिल्मों में से एक 'बाहुबली 2' की रिलीज को आज पूरे तीन साल हो चुके हैं. फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों से अपार प्रेम मिला था जिसके बाद इसके दूसरे पार्ट की घोषणा की गई थी. हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली' को क्यों मारा?
3 years of Baahubali 2: देश की सबसे प्रसिद्ध और हिट फिल्मों में से एक 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) की रिलीज को आज पूरे तीन साल हो चुके हैं. फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों से अपार प्रेम मिला था जिसके बाद इसके दूसरे पार्ट की घोषणा की गई थी. हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली' को क्यों मारा? फिल्म का दूसरा पार्ट 'बाहुबली: द कंक्लूजन' (Baahubali 2: The Conclusion) 27 अप्रैल, 2017 जिसे देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों के बाहर देखी गई थी.
इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और साथ ही इसके लीड एक्टर्स प्रभास (Prabhas), राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के करियर को भी नई दिशा मिली और इन्हें देशभर में बड़ी लोकप्रियता हासिल हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की.

आज इस फिल्म के 3 साल पूरे होने पर इसके शूटिंग सेट से कुछ अनदेखी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रही है जिसमें इसके लीड एक्टर्स सेट पर कैंडिड अंदाज में नजर आ रहे हैं.

फिल्म में जहां भल्लाल देव उर्फ राणा डग्गुबाती (Rana Daggubati) बाहुबली यानी प्रभास से राज पाठ छीनने के लिए नेगेटिव रोल में दिखे वहीं असल जिंदगी में सेट पर इनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई.

एस.एस राजामौली (S.S Rajamouli) द्वारा निर्देशित इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में पूरी की गई थी.

फिल्म के शूटिंग सेट पर ट्रेडिशनल अंदाज में ये सभी सेलिब्रिटीज बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. ये भी पढ़ें: बाहुबली 2 के 3 साल पूरे होने पर प्रभास ने खास अंदाज में फैंस संग पूरी टीम का किया शुक्रिया, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

इंटरनेट पर अब इस फिल्म की ये सभी अनदेखी फोटोज खूब चर्चा में है और लोग इस फिल्म और इसके किरदारों की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं.

इस फिल्म के दूसरे पार्ट को तेलुगू और तमिल में रिलीज किया गया था जिसे बाद में हिंदी, मलयालम, जापानी, रशियाई और चाइनीज भाषा में डब किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

