फरहान अख्तर ने एक मैगजीन कवर के पेज पर सुपर कूल अंदाज में किया पोज, देखें Photo
प्रतिभाशाली अभिनेता फरहान अख्तर एक लेखक, गायक, निर्देशक और एक निर्माता भी बन चुके हैं. हाल ही में वे एक लीडिंग मैगजीन के कवर पेज पर नजर आए हैं. इस मैगजीन कवर में फरहान अख्तर सुपर कूल लुक में नजर आ रहे हैं.
प्रतिभाशाली अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) एक लेखक, गायक, निर्देशक और एक निर्माता भी बन चुके हैं. हाल ही में वे एक लीडिंग मैगजीन के कवर पेज पर नजर आए हैं. इस मैगजीन कवर में फरहान अख्तर सुपर कूल लुक में नजर आ रहे हैं.
इसे लेकर मैगजीन ने लिखा है, "फरहान अख्तर दमदार परफॉर्मेंस, अविश्वसनीय बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और हमेशा अपने मन की बात कहने का साहस रखने वाले अभिनेता हैं." सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ बेज फ्लोरल प्रिंटेड सूट में हरियाली के बीच खड़े हुए फरहान बेहद कूल लुक में नजर आ रहे है.
फरहान अपने हर किरदार के लिए दमदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाने जाते हैं. जिसका सबसे अच्छे उदाहरण, 'भाग मिल्खा भाग' है. उनकी आने वाली फिल्म 'तूफान' में भी दर्शकों को एक बार फिर उनमें खासा बदलाव नजर आएगा. यह भी पढ़े: जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड मिलने पर बेटे फरहान अख्तर ने ये इमोशनल पोस्ट लिखकर बयां की अपनी खुशी
यही वजह है कि उनके प्रशंसक उन्हें आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' में देखने के लिए उत्साहित है. इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है. फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

