बॉलीवुड

Farhan Akhtar स्टारर फिल्म ‘Toofan’ की रिलीज डेट की घोषणा से खुश हुए Hritik Roshan, कहा- इंतजार नहीं कर सकता

रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित तथा अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं.

Farhan Akhtar स्टारर फिल्म ‘Toofan’ की रिलीज डेट की घोषणा से खुश हुए Hritik Roshan, कहा- इंतजार नहीं कर सकता
फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

Farhan Akhtar's Toofan Release Date Announcement: फरहान अख्तर ने अपनी बहुप्रतीक्षित एवं प्रेरणात्मक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘तूफान’ के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. फरहान ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वो अपनी इस फिल्म को 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने जा रहे हैं. इस फिल्म में में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं.

फरहान ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी देते हुए लिखा, “नम्रता, प्यार और देश के खूबसूरत लोगों की लड़ाई की भावना के प्रति समर्पण के साथ हमारी फिल्म 'तूफान' 16 जुलाई को रिलीज होगी. #तूफानऑनप्राइम.” इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ऋतिक रोशन Hritik Roshan) ने कमेंट करते हुए लिखा, “इसका इंतजार नहीं कर सकता.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

इससे पहले हमने फरहान को ओमप्रकाश मेहरा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भाग मिल्खा भाग’ में देखा था जो बेहद हिट साबित हुई थी. अब एक बार फिर ये दोनों दर्शकों का मनोरंजन करने साथ आए हैं. ‘तूफान‘ कहानी है मुंबई के डोंगरी इलाके में पैदा हुए एक अनाथ लड़के अज्जू की जिंदगी की, जो बड़ा होकर लोकल गुंडा बन जाता है. एक तेजदिमाग, शोख और नरमदिल लड़की अनन्या से मुलाकात के बाद उसका जीवन बदल जाता है. अज्जू पर अनन्या का भरोसा उसे अपना जुनून तलाशने के लिए प्रेरित करता है और वह बॉक्सिंग चैंपियन अजीज अली बनने के अपने सफर पर निकल पड़ता है.

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित तथा एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर) और आरओएमपी पिक्चर्स (राकेश ओमप्रकाश मेहरा) द्वारा निर्मित ‘तूफान’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जुलाई से शुरू वर्ल्ड प्रीमियर की जाएगी. .

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).