बॉलीवुड

फराह खान ने ट्विंकल खन्ना संग पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें 'असमंजस' में डालने की कोशिश की

कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान कुंदर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जो साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'उफ! ये मोहब्बत' के सेट की है. तस्वीर में फराह, ट्विंकल खन्ना और अभिषेक कपूर को डांस सिखाने के दौरान कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं.

फराह खान ने ट्विंकल खन्ना संग पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें 'असमंजस' में डालने की कोशिश की
ट्विंकल खन्ना और फराह खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने  शादी के बाद से फिल्मों से दूरी बना ली हैं. लेकिन ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर, राइटर बन बॉलीवुड में सुर्ख़ियों में रहती हैं. वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन अपने पोस्ट और कमेंट्स के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती हैं. हाल ही में ट्विंकल खन्ना फिर एक बार सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं. फराह खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्विंकल की फोटो शेयर की हैं जिसमें आप ट्विंकल को पहचानना मुश्किल हो रहा हैं.

कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान कुंदर (Farah Khan Kundar) ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जो साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'उफ! ये मोहब्बत' (Uff! Yeh Mohabbat) के सेट की है. तस्वीर में फराह, ट्विंकल खन्ना और अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) को डांस सिखाने के दौरान कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं. यह भी पढ़े: Dil Bechara: सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी गाने को फराह खान ने किया था कोरियोग्राफ, एक्टर को याद करके हुईं भावुक

फराह खान ने बीती बातों को याद करते हुए फराह ने फिल्म के खत्म होने में हुई देरी का जिक्र करते हुए लिखा, "ड्राअर साफ करते वक्त जो चीजें आपको मिलती हैं!! ट्विंकल खन्ना और गट्टू कपूर को असमंजस में डालने का समय..'उफ! ये मोहब्बत' नामक फिल्म में मैं इन्हें कोरियोग्राफ करती हुईं..फिल्म की शूटिंग दो साल तक चली जिसके बाद हम इसे सिर्फ 'उफ!' कहने लगे (यहां तक कि जूनियर आर्टिस्ट भी परेशान दिख रहे हैं)." यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसमें सभी कलाकार पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).