Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग इन दिनों कोलकाता में चल रही है. कार्तिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो 'रूह बाबा' के गेटअप में नजर आ रहे हैं और कॉफी का लुत्फ उठा रहे हैं. वीडियो में कार्तिक कोलकाता के एक प्रसिद्ध कॉफी शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके आसपास फैंस की भीड़ जमा हो गई है और वो उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं. कार्तिक भी फैंस के साथ काफी खुश दिख रहे हैं.'भूल भुलैया 3' साल 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है. पहली फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थे. 'भूल भुलैया 3' इस साल की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं. Bade Miyan Chote Miyan Review: जबरा एक्शन और कॉमेडी से भरी है 'बड़े मियां छोटे मियां', Akshay Kumar और Tiger Shroff का बॉन्ड फिल्म को बनाता और भी खास!
यहां देखें वीडियो:
View this post on Instagram











QuickLY