बॉलीवुड

Manikarnika: सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है कंगना रनौत का मजाक, शाहरुख खान और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से हो रही है तुलना

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का टीजर मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज कर दिया गया. जहां कंगना के फैन्स को यह टीज़र बेहद पसंद आया, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो इस टीज़र को देखने के बाद निराश हुए

Manikarnika: सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है कंगना रनौत का मजाक, शाहरुख खान और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से हो रही है तुलना
शाहरुख खान, कंगना रनौत और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Photo Credits : Twitter)

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का टीजर मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज कर दिया गया. जहां कंगना के फैन्स को यह टीज़र बेहद पसंद आया, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो इस टीज़र को देखने के बाद निराश हुए. लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं. जहां एक सोशल मीडिया यूजर ने कंगना के एक्सप्रेशन की तुलना शाहरुख से की, वहीं एक ऐसा भी व्यक्ति है जिसने कंगना की तुलना लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से कर डाली. इसके अलावा भी कंगना के एक्सप्रेशन्स को लेकर तरह तरह के memes बन रहे हैं.

आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ memes पर : -

फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना के साथ अंकिता लोखंडे भी नजर आएंगी. अंकिता इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इसके अलावा फिल्म में सुरेश ओबेरॉय और अतुल कुलकर्णी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).