बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस Evelyn Sharma ने बॉयफ्रेंड Tushaan Bhindi से ऑस्ट्रेलिया में की शादी

बॉलीवुड फिल्मों में नजर आनेवाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने बेस्ट फ्रेंड डॉक्टर तुषान भिंडी से शादी कर ली है. इन्होंने 15 मई को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में शादी की. मीडिया को दी हुई जानकारी में एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस शादी से बेहद खुश हैं और उन्हें इस पल का बेसब्री से इंतजार था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस Evelyn Sharma ने बॉयफ्रेंड Tushaan Bhindi से ऑस्ट्रेलिया में की शादी
एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी (Photo Credits: Instagram)

Evelyn Sharma Marries Beau Dr. Tushaan Bhindi: बॉलीवुड फिल्मों में नजर आनेवाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने बेस्ट फ्रेंड डॉक्टर तुषान भिंडी से शादी कर ली है. इन्होंने 15 मई को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में शादी की. मीडिया को दी हुई जानकारी में एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस शादी से बेहद खुश हैं और उन्हें इस पल का बेसब्री से इंतजार था. एवलिन ने 2019 में तुषान से सगाई की थी जिसके बाद अब इन्होंने शादी कर ली है.

अपनी शादी को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने ई-टाइम्स से कहा, "अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करने से बेहतर कोई एहसास नहीं. हम अपनी जिंदगी एक साथ बिताने को बेहद उत्सुक हैं." एवलिन के पति तुषान ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले डेंटल सर्जन हैं. कुछ समय पहले एवलिन और तुषान की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें ये दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आए थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Jalwa (@bollywood_jalwa_)

ये भी पढ़ें: मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने नजर आई Yami Gautam, देखिए शादी के बाद की तस्वीरें

कोरोना महामारी के चलते जहां लोग सीमित मेहमानों की उपस्थिति में शादी कर रहे हैं वहीं एवलिन और तुषान ने भी यही रास्ता अपनाते हुए अपने परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की. एवलिन ने बॉलीवुड में 'ये जवानी है दीवानी',मैं तेरा हीरो', 'जब वी मेट' और 'जब हैरी मेट सजल' समेत कई सारी फिल्मों में काम किया है.

शादी के बाद अब एवलिन और तुषान ब्रिसबेन में अपने नए घर की तैयारी में जुटे हुए हैं. उन्होंने कोको नाम से एक पप्पी को भी गोद लिया हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2021 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).