Esha Gupta Dance Video: ईशा गुप्ता ने फैंस के लिए हॉट अंदाज में किया डांस, मना रही हैं इस बात का जश्न
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अपनी फैन फॉलोविंग के साथ सफलता के नए पायदान चढ़ती जा रही हैं. ईशा ने फोटो और वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम 5 मिलियन फॉलोअर्स बना लिए हैं. ईशा ने आज इस मौके खास पर अपने फैंस को तोहफा देते हुए अपना एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया है.
Esha Gupta Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अपनी फैन फॉलोविंग के साथ सफलता के नए पायदान चढ़ती जा रही हैं. ईशा ने फोटो और वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम 5 मिलियन फॉलोअर्स बना लिए हैं. ईशा ने आज इस मौके खास पर अपने फैंस को तोहफा देते हुए अपना एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ईशा 5 मिलियन फॉलोअर्स के लिए अपने परिवारवालों का धन्यवाद करते हुए डांस कर रही हैं.
इसी के साथ ईशा ने घोषणा की है की अब वो टिकटोक एप पर भी अपनी शुरुआत करने जा रही हैं, ईशा ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "थैंक यू लव और मेरे ईशायंस, हम अब 5 मिलियन की इंस्टा फैमिली हैं. टिकटोक डेब्यू दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद द्वारा प्रस्तुत."
आपको बता दें कि ईशा गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने योग के लिए काफी चर्चा में हैं. लॉकडाउन के दौरान वो जिस तरह से अपनी फिटनेस का ध्यान रख रही हैं, उससे लोग भी काफी प्रेरित होते नजर आ रहे हैं. ये भी पढ़ें: Esha Gupta Hot Photo: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने बिकिनी पहनकर पोस्ट की सेक्सी फोटो, इंटरनेट पर हुई Viral
ईशा हाल ही में फिल्म 'वन डे: जस्टिस डेलिवर्ड' में अनुपम खेर के साथ लीड रोल नजर आईं. इस फिल्म में उनके काम को भी काफी सराहना मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

