बॉलीवुड

Harami Trailer: इमरान हाशमी की फिल्म हरामी का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंग्लिश टीचर बन बच्चों को पढ़ा रहें हैं क्राइम का पाठ

फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा रिजवान शेख, दंश्री पाटिल, राजेंद्र राणे, आशुतोष गायकवाड़, दुर्गेश गुप्ता, आदित्य भगत भी फिल्म में अपना दम खम दिखाते दिखाई देंगे.

Harami Trailer: इमरान हाशमी की फिल्म हरामी का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंग्लिश टीचर बन बच्चों को पढ़ा रहें हैं क्राइम का पाठ
फिल्म हरामी ट्रेलर (Image Credit: YouTube)

Harami Trailer: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की नई फिल्म हरामी (Harami) का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म के नाम की तरह इसकी कहानी भी इंटरस्टिंग लग रही है. फिल्म के ट्रेलर में मुंबई की सड़कों पर होने वाले क्राइम को दिखाया गया है. जहां लड़के लोगों के पाकेट मारने की फ़िराक में रहते हैं. जबकि फिल्म में इमरान हाशमी इंग्लिश बोलने वाले माफिया के रूप में नजर आ रहें हैं. हालांकि उनका लुक बेहद ही रहस्यमयी नजर आता है. जिसके इशारे पर सभी बच्चों को क्राइम करने के लिए तैयार किया जाता है.

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आ जाता है जब चोरी करने वाले एक लड़के को प्यार हो जाता है. लेकिन उसका ये प्यार कैसे पूरी गैंग में उथल पुथल मचाता है ये सब कुछ फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलता है. यह भी पढ़े: Main Postman Hoon: इमरान हाशमी ने मीडिया की भीड़ से घिरे पोस्टमैन का Viral वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, देखें पोस्ट

फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा रिजवान शेख, दंश्री पाटिल, राजेंद्र राणे, आशुतोष गायकवाड़, दुर्गेश गुप्ता, आदित्य भगत भी फिल्म में अपना दम खम दिखाते दिखाई देंगे. फिल्म में इमरान हाशमी का किरदार सागर भाई के नाम से मशहूर है. जो एक इंग्लिश टीचर हुआ करता था. लेकिन उसके साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती है जिसके चलते वो इस तरह के काम करने लगता है. ये सब कुछ फिल्म में देखने को मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).