Eid 2026: शाहरुख खान ने दी दिल छू लेने वाली ईद की बधाई, कहा- ‘जो दुआ करें वो सब मिले’ (See Post)
अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान एक दमदार और अलग अवतार में दिखाई देंगे.
Eid 2026 Update: पूरे देश में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम और खुशी के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने भी अपने अंदाज में फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है. सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सभी के लिए शांति, खुशी और दुआओं के कबूल होने की कामना की है. शाहरुख खान का यह मैसेज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Eid-ul-Fitr 2026: देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है ईद-उल-फितर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी देशवासियों को मुबारकबाद
शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “Here’s wishing you and your families a joyful, peaceful and blessed Eid. Love and light to one and all, may we get all that we pray for and more… Eid Mubarak!!” इस दिल छू लेने वाले मैसेज के जरिए उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं.
शाहरुख खान ने दी ईद की शुभकामनाएं
इस पोस्ट के साथ शाहरुख खान ने अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह ग्रीन शेरवानी और ब्लैक सिल्क सलवार में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में वह सलाम करते हुए हल्की मुस्कान के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है.
जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, फैंस ने कमेंट सेक्शन में ईद की बधाइयों की बाढ़ ला दी. हर कोई अपने पसंदीदा स्टार को ईद मुबारक कहता नजर आया.
अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान एक दमदार और अलग अवतार में दिखाई देंगे.