इस वजह से अभिनेता विक्की कौशल ने अभी तक नहीं देखी फिल्म 'संजू'
फिल्म 'संजू' में विक्की कौशल के डायलॉग्स ने तो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया पर आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि विक्की कौशल ने खुद अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है.
फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर का अभिनय तो सबका दिल जीत ही रहा है. उनके अलावा एक और ऐसा सितारा है जिसने अपनी एक्टिंग के द्वारा दर्शकों को काफी प्रभावित किया है. जी हां, हम अभिनेता विक्की कौशल की बात कर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के बेस्ट फ्रेंड कमलेश का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके डायलॉग्स ने तो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया पर आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि विक्की कौशल ने खुद अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है.
एक इंटरव्यू में विक्की ने कहा कि, "मैं इस वक्त सर्बिया में हूं और यहां पर कोई भी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं होती. इसलिए मैंने यह फिल्म नहीं देखी." इससे पहले विक्की ने खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दर्शकों को उनके अभिनय को पसंद करने के लिए शुक्रिया कहा था.
आपको बता दें कि सर्बिया में विक्की अपनी फिल्म 'उरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं. विक्की ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'मसान ' की थी. इस फिल्म में उनके साथ ऋचा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी और संजय मिश्रा जैसे सितारें भी अहम भूमिका में थे. नीरज घायवान ने इस फिल्म का निर्देशन किया था. इसके बाद उन्हें 'जुबान', 'राजी' और 'रमन राघव 2.0' जैसी फिल्मों में भी देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2018 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

