बॉलीवुड

इस वजह से निक और अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से बचाकर रखना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

कई मौकों पर प्रियंका और निक को एक दूसरे का हाथ थामे हुए देखा गया है लेकिन अभी तक प्रियंका ने अपने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है. अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि क्यों प्रियंका अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से बचाकर रखती हैं.

इस वजह से निक और अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से बचाकर रखना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits : Instagram)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं. कई दफा इन दिनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जा चुका है. कई मौकों पर प्रियंका और निक को एक दूसरे का हाथ थामे हुए भी देखा गया है लेकिन अभी तक प्रियंका ने अपने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है. अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि क्यों प्रियंका अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से बचाकर रखती हैं. प्रियंका का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सुर्खियों में है. इस इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने रिलेशनशिप्स के बारे में बात की थी. प्रियंका के इस इंटरव्यू को निक और उनके रिश्ते के साथ कनेक्ट किया जा रहा है.

2016 में एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि, "मेरी निजी जिंदगी काफी खूबसूरत है. लोगों के साथ मेरा रिश्ता हमेशा से बढ़िया रहा है पर अपने रिलेशनशिप को मैं कभी भी सबके सामने नहीं लाना चाहती. मैंने पब्लिकली इस बारे में कभी भी जिक्र नहीं  किया."

प्रियंका ने यह भी कहा था कि, "मैंने अपने रिश्ते को हमेशा बचाने का प्रयत्न किया है. मैं बुरी नजर में भरोसा रखती हूं. अगर कोई चीज किसी के दिल के करीब है तो वो उसे हमेशा अपने पास रखना चाहता है. इस बात का मैं काफी ध्यान रखती हूं."

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका को जल्द ही फिल्म 'भारत' और 'द स्काई इज पिंक' में देखा जाएगा. 'भारत' में  उनके अपोजिट सलमान खान नजर आएंगे. 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर और जायरा वसीम को भी अहम रोल में देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2018 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).