बॉलीवुड

Drugs Case: गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुई सारा अली खान, पूछताछ के लिए NCB के सामने 26 सितंबर होंगी पेश

सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच कर रही NCB ने अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक भी शामिल हैं.

Drugs Case: गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुई सारा अली खान, पूछताछ के लिए NCB के सामने 26 सितंबर होंगी पेश
अभिनेत्री सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत केस (Susshant Singh Rajput Case) में ड्रग्स मामले की जांच कर रही NCB अब इस मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ करने जा रही है. ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है. NCB इस मामले एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) से पूछताछ करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक NCB ने सारा अली खान को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. सारा अली खान को 26 सितंबर को NCB के सामने हाजिर होना है. ऐसे में वो आज गोवा (Goa) से मुंबई (Mumbai)  के लिए रवाना हो गई है. जिसकी तस्वीर सामने आ चुकी है. आपको बता दे कि ड्रग्स मामले में NCB ने दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत को समन भेजा है. जानकारी के मुताबिक दीपिका को कल NCB की सामने पेश होना है.

ANI ने ट्वीट करके सारा अली खान के गोवा एअरपोर्ट की तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े एक ड्रग मामले में उन्हें 26 सितंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मुंबई द्वारा तलब किया गया है.

ड्रग्स से संबंधित मामले में एनसीबी ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं को भी तलब किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान आदि शामिल हैं. एनसीबी ने दीपिका के अलावा उसकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश और सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन भेजा है.

बता दें कि एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल सामने आने पर मामला दर्ज किया है. एनसीबी ने सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शोविक, सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा के ड्रग्स को लेकर कथित चैट सामने आने के बाद यह मामला दर्ज किया था. सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच कर रही NCB ने अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक भी शामिल हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).