बॉलीवुड

Diwali 2020: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक साथ मनाया दिवाली का त्योहार, सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीरें

रणबीर कपूर जहां रेड कलर के कुर्ता में नजर आए वहीं आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर की अनारकली ड्रेस पहनी. आलिया का ट्रेडिशनल लुक देखते ही बन रहा है.

Diwali 2020: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक साथ मनाया दिवाली का त्योहार, सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीरें
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी बॉलीवुड की नई लव बर्ड है. दोनों कई मौकों पर एक साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं. दिवाली के दिन भी ये जोड़ा एक साथ सेलिब्रेशन करते दिखाई दिए. हालांकि सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें नजर नहीं आई. लेकिन अब कुछ तस्वीरें फैन पेज पर सामने आई है. जिसमें रणबीर और आलिया का लुक देखते ही बन रहा है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस दौरान एथनिक आउटफिट पहना. रणबीर कपूर जहां रेड कलर के कुर्ता में नजर आए वहीं आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर की अनारकली ड्रेस पहनी. आलिया का ट्रेडिशनल लुक देखते ही बन रहा है.

आपको बता दे कि रणबीर कपूर का कोई ऑफिसियल अकाउंट नहीं है. जबकि आलिया भी सोशल मीडिया पर बेहद ही कम एक्टिव रहती हैं. यही कारण है कि दोनों का ये लुक चर्चा में नहीं आ पाया. लेकिन अब रणबीर और आलिया की फोटो को शेफ दिलीप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह भी पढ़े: Baiju Bawra: क्या संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में दिखाई देगी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की तिकड़ी?

वर्कफ्रंट की बात करे तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र से नजर आएगी. इस फिल्म की शूटिंग काफी पूरी होने को है. अयान मुखर्जी की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).