Diwali 2020: सलमान खान से लेकर अजय देवगन और अभिषेक बच्चन तक ने फैंस को खास अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं
सलमान खान ने जहां फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी वहीं अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर सभी से सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की.
14 नवंबर को पूरा देश दिवाली (Diwali) के जश्न में डूबा हुआ है. हर कोई इस खास त्योहार अपने पर चाहनेवालों को बधाई देता दिखाई दे रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) भी अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं. तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस से सेफ और सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की है. सलमान खान, अजय देवगन, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और फरहान अख्तर तक तमाम सितारें सोशल मीडिया पर फैंस को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल हर साल के मुकाबले इस बार हालात बदले हुए हैं. कोरोना वायरस के चलते लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है. सभी से यही अपील की जा रही है कि दिवाली के जश्न में मस्ती के साथ सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखें और सोशल डिस्टेंस को फॉलो करें.
सलमान खान ने जहां फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी वहीं अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर सभी से सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की. फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन भी फैंस से सुरक्षित रहने की अपील करते दिखाई दिए. जबकि वहीं रितेश देशमुख ने बेहद ही स्पेशल वीडियो शेयर किया. जिसमें वो और उनके बच्चे मां की साड़ी से बना कुर्ता पायजामा पहने दिखाई दे रहें हैं.
सलमान खान
View this post on Instagram
अजय देवगन
View this post on Instagram
रितेश देशमुख
View this post on Instagram
अभिषेक बच्चन
Wish you all a very happy, healthy, peaceful and safe Diwali. 🙏🏽🪔
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) November 14, 2020
दिवाली के इस खास मौके लेटेस्टली हिंदी भी आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं देता है
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

