Diwali 2020: करीना कपूर खान पति सैफ और बेटे तैमूर संग धर्मशाला में बेहद शांत तरीके से मनाएंगी दिवाली
करीना ने बताया कि सैफ अली खान धर्मशाला में फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं और मैं पहले कभी वहां नहीं गई हूं. सो मैं और तैमूर वहां जा रहें हैं.
दिवाली (Diwali) का पर्व हर किसी के लिए बेहद स्पेशल होता है. इस दिन के लिए लोग तरह तरह से प्लान करते हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली के त्योहार को धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं. हालांकि इस साल ज्यादातर सेलेब्स दिवाली को बेहद शांतिपूर्वक मना रहे हैं. ऐसे में करीना कपूर खान भी इस बार दिवाली को बेहद ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाने जा रही हैं. इसके लिए करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला पहुंची हैं. जहां वो अपने परिवार के साथ दिवाली का जश्न मनाने जा रही हैं. इस बात की जानकारी खुद करीना ने दी है.
ईटी टाइम्स से बात करते हुए करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया है. करीना ने बताया कि सैफ अली खान धर्मशाला में फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं और मैं पहले कभी वहां नहीं गई हूं. सो मैं और तैमूर वहां जा रहें हैं, ये बेहद ही खास होगा पहाड़ों के बीच में खुले आसमान में टाइम स्पेंड करना. हम पूरे एक साल बाद कही बाहर जा रहे हैं. सो धर्मशाला जाना और वक्त बिताना शानदार होगा.
करीना ने आगे बात करते हुए कहा कि हमने काफी शांति तरीके से ये प्लान किया है. जाहिर है कि ये कोई बड़ी दिवाली नहीं होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

