Diwali 2020: अमिताभ बच्चन और परिवार इस साल नहीं मनाएगा दिवाली, बेटे अभिषेक बच्चन ने बताई ये वजह
बॉलीवुड में बच्चन परिवार हरसाल दिवाली पार्टी का आलिशान आयोजन करता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चन परिवार अपने घर इस दिवाली पर ग्रैंड पार्टी होस्ट नहीं करेंगे. अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की हैं.
देशभर में दिवाली का त्योहार हरसाल धूमधाम से मनाया जाता हैं. बॉलीवुड की गलियारों में दिवाली पार्टी की रोशनाई सितारों के बीच बड़े ही गाजे वाजे के साथ मनाई जाती है. लेकिन इस साल बॉलीवुड में भी दिवाली की चमक कोरोना काल में फीकी पड़ती हुई नजर आ रही हैं. वहीं बात करे बॉलीवुड में बच्चन परिवार हरसाल दिवाली पार्टी का आलिशान आयोजन करता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चन परिवार अपने घर इस दिवाली पर ग्रैंड पार्टी होस्ट नहीं करेंगे. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की हैं.
अभिषेक बच्चन ने स्पॉटबॉय को दिए गए इंटरव्यू के दौरान दिवाली नहीं मनाने के बारे में बताया, "ये सच है. हमारे परिवार में इसी साल एक सदस्य की मृत्यु हुई है. मेरी बहन की सांस रितु नंदा का देहांत हो गया था. इसके अलावा कोरोना के समय में कौन पार्टीज होस्ट करता है? जब पूरी मानव सभ्यता सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. हमें जितना हो सके उतना सावधान रहना चाहिए. सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना चाहिए. कोरोना कि कोई गारंटी नहीं है एक बार हो गया तो दोबारा नहीं होगा. दीवाली पार्टी और सामाजिक अवसर अब दूर का सपना हैं." यह भी पढ़े: अभिषेक बच्चन का खुलासा, कहा- पिता अमिताभ बच्चन ने आज तक उनके लिए नहीं प्रोड्यूस की एक भी फिल्म!
बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन 12 जुलाई को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. उन्हें इलाज के दौरान नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. वहीं अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई थी. हालांकि सभी ने कोरोना को मात दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

