Yaariyan 2: Divya Khosla और Meezaan Jafri स्टारर 'यारियां 2' 20 अक्टूबर को होगी रिलीज, एक्ट्रेस ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर दी जानकारी (View Poster)
दिव्या खोसला कुमार (Photo Credits: Instagram)

Yaariyan 2: दिव्या खोसला कुमार ने अपनी आगामी फिल्म यारियां 2 की नई रिलीज डेट घोषित कर दी है. यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यारियां 2 साल 2014 में रिलीज हुई हिट फिल्म यारियां का सीक्वल है. यारियां 2 को राधिका राव और विनय साप्रु डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में दिव्या खोसला के अलावा मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे. देखें फिल्म का पोस्टर: