टाइगर श्रॉफ की तरह एक्शन करती दिखी Disha Patani, वीडियो देख आंखें फटी रह जाएगी
फिल्मी परदे पर टाइगर श्रॉफ का एक्शन तो लाजवाब नजर आता ही है लेकिन रियल लाइफ में दिशा पटानी भी कमाल की एथलीट हैं. उनका यही रूप एक बार फिर दिखाई दे रहा है.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी (Disha Patani) भी फिटनेस की दीवानी है. अपनी गजब की फिटनेस के चलते दिशा काफी चर्चा में रहती हैं. वो आए दिन सोशल मीडिया पर नए नए पोस्ट करती हैं. कभी अपनी फिटनेस तो कभी अपने स्टंट से दिशा फैंस को क्लीन बोल्ड कर देती हैं. दरअसल फिल्मी परदे पर टाइगर श्रॉफ का एक्शन तो लाजवाब नजर आता ही है लेकिन रियल लाइफ में दिशा पटानी भी कमाल की एथलीट हैं. उनका यही रूप एक बार फिर दिखाई दे रहा है. दिशा ने अपने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो स्टंट करती दिखाई दे रही हैं.
दिशा इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ की तरह कलाबाजियां करती दिखाई दे रही हैं. दिशा का ये वीडियो उनकी फिटनेस को बताता है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं. यह भी पढ़े: Disha Patani को ट्रेडिशनल कपड़ों में देखकर इम्प्रेस हुईं Tiger Shroff की बहन Krishna Shroff, कर दिया ऐसा कमेंट!
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी आने वाले समय में सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आने जा रही हैं. पहले ये फिल्म पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन कोरोना के चलते ये अब इस साल के ईद पर रिलीज हो रही हैं. दिशा आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

