दिशा पटानी-टाइगर श्रॉफ का ये पहला डांस वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग, बागी एक्टर के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड ने किया शेयर!
बॉलीवुड के हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ आज 30 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उनके दोस्त और उनके चाहनेवाले आज उन्हें बधाई संदेश भेज कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी सोशल मीडिया पर बेहद स्पेशल मैसेज पोस्ट करके उन्हें बर्थडे विश किया है
बॉलीवुड के हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज 30 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उनके दोस्त और उनके चाहनेवाले आज उन्हें बधाई संदेश भेज कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी (Disha Patani) ने भी सोशल मीडिया पर बेहद स्पेशल मैसेज पोस्ट करके उन्हें बर्थडे विश किया है. दिशा ने टाइगर के साथ अपना वो वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पहली बार उनके साथ डांस किया था. अपने उस अनुभव को याद करते हुए दिशा ने ये वीडियो फैंस के बीच शेयर किया.
दिशा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ये एक साथ हमारा पहला डांस वीडियो था, मैं बेहद नर्वस थी और तुम्हारे साथ डांस करने में शर्म महसूस कर रही थी (यकीनन मैं बेहतरीन डांस नहीं किया) जन्मदिन मुबारक हो बाघ, तुम्हारे साथ डांस करने में हमेशा डर लगेगा, तुम्हारे साथ मैच कर पाना मुश्किल रहा है और इसके लिए धन्यवाद. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दो रोंनी." ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर बहन कृष्णा श्रॉफ ने शेयर की बचपन की फोटो, क्यूट अंदाज में किया विश
दिशा इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए टाइगर ने लिखा, "बेहद प्यारा, धन्यवाद डी." इसी के साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी शेयर की.

आपको बता दें कि टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने भी उन्हें बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है. ये भी पढ़ें: Baaghi 3: गर्लफ्रेंड दिशा पटानी की Photo शेयर कर टाइगर श्रॉफ ने लिखा- Do You Love Me
बात करें फिल्मों की तो टाइगर जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ 'बागी 3' में नजर आएंगे. ये फिल्म 6 मार्च, 2020 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2020 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

