बॉलीवुड

Disha Patani Rasode Me Kaun Tha Video: दिशा पटानी ने वायरल 'रसोड़े में कौन था' Meme पर बनाया मजेदार नया वीडियो

बॉलीवुड की मोस्ट डिजायरेबल वूमन दिशा पटानी ने भी अपनी क्रिएटिविटी के जरिए रसोड़े वाले वीडियो के स्पूफ तैयार किए हैं. दिशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.

Disha Patani Rasode Me Kaun Tha Video: दिशा पटानी ने वायरल 'रसोड़े में कौन था' Meme पर बनाया मजेदार नया वीडियो
दिशा पटानी (Photo Credits: Instagram)

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कोकिलाबेन (Kokilaben) का रसोड़े में कौन था (Rasode Me Kaun Tha) मीम्स जमकर वायरल हो रहा हैं. क्रिएटर यशराज की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में इस वीडियो की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड की मोस्ट डिजायरेबल वूमन दिशा पटानी (Disha Patani) ने भी अपनी क्रिएटिविटी के जरिए रसोड़े वाले वीडियो के स्पूफ तैयार किए हैं. दिशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.

दिशा सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन नए नए अंदाज से वीडियो बनाकर अपने फैंस का मनोरंजन करती हैं. दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कोकिलाबेन' का मजेदार वीडियो बनाया हैं जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाओगे. इस वीडियो में दिशा खुद कोकिलाबेन बनी हैं वहीं राशि और गोपी के किरदार के लिए दिशा ने अपने पसंदिता डॉग को बनाया हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा,"रसोड़े में कौन था और स्माइल वाला इमोजी रखा हैं." यह भी पढ़े: Disha Patani Video: दिशा पटानी ने थ्रोबैक वर्कआउट वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

#rasodemaikauntha 🧐

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

बता दें कि दिशा को हाल ही में द टाइम्स ऑफ इंड‍िया के ऑनलाइन सर्वे में दिशा ने डिजायरेबल वूमन ऑफ 2019 में पहली जगह हास‍िल की है. महज चार सालों में ही दिशा ने दीपिका पादुकोण और कैटरिना कैफ को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर अपना नाम स्थापित कर लिया हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).