बॉलीवुड

लक्जरी कार की सवारी छोड़ Disha Patani ऑटो में सफर करती आई नजर, तस्वीरे हुई वायरल

दिशा पटानी के अवतार को देखने को बाद तमाम यूजर्स दिशा के ऑटो में बैठने को लेकर सवाल कर रहें हैं. हालांकि दिशा ने ऑटो के सफर को क्यों चूज किया? इसकी असली वजह तो दिशा ही बता सकती हैं.

लक्जरी कार की सवारी छोड़ Disha Patani ऑटो में सफर करती आई नजर, तस्वीरे हुई वायरल
दिशा पटानी ने की ऑटो की सवारी (Image Credit: Yogen Shah)

दिशा पटानी (Disah Patani) इन दिनों अपनी नई फिल्म एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns) की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में दिशा पटानी संग जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया अहम भूमिका में दिखाई देंगी. हाल ही में फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई थी. लेकिन अब दिशा पटानी की ऐसी तस्वीरें सामने आई है. जिसे देखकर फैंस बेहद ही हैरान हैं. दरअसल दिशा पटानी को पैपराजी ने ऑटो रिक्शा में स्पॉट किया है. जी हां, जो दिशा हमेशा अपनी महंगी गाड़ियों की सवारी करती दिखाई देती हैं वहीं एक्ट्रेस अब ऑटो में ट्रेवल करती दिखाई दी.

दिशा पटानी के अवतार को देखने को बाद तमाम यूजर्स दिशा के ऑटो में बैठने को लेकर सवाल कर रहें हैं. हालांकि दिशा ने ऑटो के सफर को क्यों चूज किया? इसकी असली वजह तो दिशा ही बता सकती हैं. लेकिन जरूर कोई ना कोई कारण रहा ही होगा जो दिशा ने ऑटो को चुना.

दिशा पटानी (Image Credit: Yogen Shah)
दिशा पटानी ने की ऑटो की सवारी (Image Credit: Yogen Shah)

वैसे इससे पहले दिशा जॉन अब्राहम के साथ फिल्म सेट से लौटती दिखाई दी थी. इस दौरान उन्होंने बाथ गाउन पहन रखा था.

जॉन अब्राहम (Image Credit: Yogen Shah)
दिशा पटानी ने की ऑटो की सवारी (Image Credit: Yogen Shah)

वेल इस साल दिशा की पहली फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है वो है राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई. जिसमें दिशा सलमान के साथ नजर आयेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).