Disha Patani ने हिट सॉन्ग 'मेरे नसीब में' पर किया शानदार डांस, Music Video ने इंटरनेट पर मचाया धमाका
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पटानी अपने फैंस का मनोरंजन करने अपना पूरा जोर लगाती हुई नजर आ रही हैं. अपनी फिल्मों से तो लोगों को एंटरटेन कर रही हैं साथ ही इन दिनों वो अपने म्यूजिक वीडियोज पर भी काम कर रही हैं जोकि फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है.
Disha Patani Dances on Mere Naseeb Mein Music Video: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पटानी अपने फैंस का मनोरंजन करने अपना पूरा जोर लगाती हुई नजर आ रही हैं. अपनी फिल्मों से तो लोगों को एंटरटेन कर रही हैं साथ ही इन दिनों वो अपने म्यूजिक वीडियोज पर भी काम कर रही हैं जोकि फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है.
दिशा ने आज हिट एवरग्रीन सॉन्ग 'मेरे नसीब में' पर डांस करते हुए अपना एक म्यूजिक कवर वीडियो शूट किया है. वीडियो में वो अपने हिप-हॉप स्टाइल में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस म्यूजिक वीडियो में वो अपने धमाकेदार अंदाज में डांस कर रही हैं.
View this post on Instagram
दिशा ने आज अपने इस वीडियो को यूट्यूब पर रिलीज किया है जिसमें वो अपनी पार्टनर डिंपल कोटेचा के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उनके इस डांस वीडियो को अकन सेन ने कोरियोग्राफ किया है.
देखें दिशा पटानी का ये डांस वीडियो:
उनके इस म्यूजिक वीडियो को कुछ ही घंटों में 85 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं. वीडियो को देखने के बाद दिशा के डांसिंग स्टाइल की फैंस भी तारीफ कर रहे हैं. बात करें वर्कफ्रंट की तो दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

