Dilip Kumar's Younger Brother, Ehsan Khan Passes Away: दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का कोरोना वायरस के चलते हुआ निधन
दरअसल 90 साल के एहसान खान अपने छोटे भाई असलम खान के साथ कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद दोनों को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के छोटे भाई एहसान खान (Ehsan Khan) का 2 सितंबर रात 11 बजे इंतकाल हो गया. वो पिछले कई दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे. दरअसल 90 साल के एहसान खान अपने छोटे भाई असलम खान के साथ कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद दोनों को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन 21 अगस्त को असलम का निधन हो गया था. जबकि एहसान लगातर कोरोना से लड़ रहें थे. एहसान हार्ट से जुड़ी बीमारी, हाइपरटेंशन जैसी समस्या भी थी. जिसके बाद 2 अगस्त को उनका भी निधन हो गया.
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि एहसान खान का निधन हो गया. वो कोरोना पॉजिटिव थे. उन्हें हृदय संबधित बीमारी और हाइपरटेंशन भी था.
Ehsan Khan, younger brother of veteran actor Dilip Kumar passed away at 11 pm yesterday. He had tested positive for #COVID19 and had heart disease, hypertension and Alzheimer: Lilavati hospital, Mumbai #Maharashtra
— ANI (@ANI) September 3, 2020
आपको बता दे कि इससे पहले टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए सायरा बानो ने एहसान खान की सलामती के लिए दुआ मांगने की अपील थी. उन्होंने कहा था कि कोरोना के चलते असलम का निधन हो गया. अल्लाह उनके रूह को सुकून दे. तो एहसान की हालत नाजुक बनी हुई है. वो ICU में हैं. सभी लोग उनके लिए दुआ करें. उम्मीद है कि वो जल्द ठीक होकर वापस लौट आयेंगे. इसके साथ ही अपनी बातचीत में उन्होंने बताया कि दिलीप साहब के दोनों भाई उनके घर में नहीं रहते थे. मैं इसलिए बता रही हूं कि लोग दिलीप साहब के स्वास्थ को लेकर फोन करने लगे थे. ऐसे में साफ़ करना चाहूंगी कि हम अलग रहते हैं. मैं खुद 5 महीने से घर के बाहर नहीं निकली हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

