बॉलीवुड

Tara Sutaria And Aadar Jain Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन का हुआ ब्रेकअप?, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया था प्यार का इजहार

तारा और आदर का रिश्ता कभी भी किसी से छुपा नहीं रहा है, यह कपल अक्सर साथ में हाथों में हाथ डाले स्पॉट होता था. साथ ही तारा ने आदर के जन्मदिन पर उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते को पक्का कर दिया था.

Tara Sutaria And Aadar Jain Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन का हुआ ब्रेकअप?, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया था प्यार का इजहार
तारा सुतारिया - आदर जैन (Photo Credits: Instagram)

Tara Sutaria And Aadar Jain Breakup: सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे तारा सुतारिया और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है. एक तरफ जहां इस कपल को लेकर शादी की खबरें सामने आ रही थीं, वहीं दूसरी तरफ ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौका दिया है. रिपोर्ट की माने तो म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग पर इस कपल ने अलग होने का निर्णय लिया है. पर दोस्ती जारी रहेगी. Sidharth Malhotra And Kiara Advani: शादी की खबरें के बीच एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा - कियारा आडवाणी, आप भी देखिए कपल का खूबसूरत वीडियो (Watch Video)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

तारा और आदर का रिश्ता कभी भी किसी से छुपा नहीं रहा है, यह कपल अक्सर साथ में हाथों में हाथ डाले स्पॉट होता था. साथ ही तारा ने आदर के जन्मदिन पर उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते को पक्का कर दिया था. पर अब ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अलग होने का निर्णय ले लिया. इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

आदर, रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं. रीमा जैन दिवंगत एक्टर राज कपूर की बेटी हैं. आदर  ने साल 2017 में कैदी बैंड फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हाल ही में आदर फिल्म हल्लो चार्ली में नजर आए थे.फिल्म दर्शकों को खास इम्प्रेस करने में असफल रही हैं.

वहीं बात करें तारा  सुतारिया कि तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से शुरुआत की थी. एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).