बॉलीवुड

Diana Penty और Sidharth Malhotra का म्यूजिक वीडियो जल्द होगा रिलीज, रोमांटिक अंदाज में आएंगे नजर

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और डायना पेंटी एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के लिए एक साथ आए हैं. नया म्यूजिक वीडियो 'छल्लों के निशान' बॉस्को मार्टिस द्वारा निर्देशित है. डायना ने गाने के पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा, "जल्द आ रहा है छल्लों के निशान."

Diana Penty और Sidharth Malhotra का म्यूजिक वीडियो जल्द होगा रिलीज, रोमांटिक अंदाज में आएंगे नजर
डायना पेंटी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और डायना पेंटी (Diana Penty) एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के लिए एक साथ आए हैं. नया म्यूजिक वीडियो 'छल्लों के निशान' (Challon Ke Nishaan) बॉस्को मार्टिस (Bosco) द्वारा निर्देशित है. डायना ने गाने के पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा, "जल्द आ रहा है छल्लों के निशान."

सिद्धार्थ ने उसी पोस्टर को भी शेयर किया, जिसमें अभिनेता मुस्कुराते और एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई देते हैं. पोस्टर के दूसरी तरफ, सिद्धार्थ अकेले हैं और दुखी लग रहे हैं. सिद्धार्थ की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सिद्धार्थ और डायना की केमिस्ट्री बेहद प्यारी लग रही हैं.  उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "क्या करें शख्सियत भी, अपना तो मुकद्दर ही निकला बेईमान, उंगलियों पे रह गए छल्लों के निशान." यह भी पढ़े: Sharad Malhotra Recovers From COVID-19: नागिन 5 एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कोविड-19 को दी मात, को-स्टार मोहित सहगल ने कहा- जल्द लौटकर आना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

वर्कफ्रंट की बात करे तो सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहार अपनी आगामी फिल्म कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक में नजर आएगी. इसके अलावा 'आशिकी 3' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).