एक्ट्रेस Dia Mirza ने Vaibhav Rekhi संग लिए सात फेरे, देखें उनकी शादी की ये स्पेशल Photos और Videos
बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने 15 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की. दिया और वैभव की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई और इसमें उनके परिवार के बेहद करीबी सदस्य और दोस्त-रिश्तेदार नजर आए.
Dia Mirza-Vaibhav Rekhi Wedding Photos & Videos: बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने 15 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की. दिया और वैभव की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई और इसमें उनके परिवार के बेहद करीबी सदस्य और दोस्त-रिश्तेदार नजर आए. मुंबई के पाली हिल में रहने वाले वैभव रेखी के साथ शादी के बाद दिया ने मीडिया से मुलाकात की और उन्हें खुद मिठाइयां भी बांटी.
दिया या लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी हुई नजर आई हैं जिसपर बेहद आकर्षक रूप से काम किया गया था. शादी के बाद दिया की खुशी भी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी. दिया ने बेहद शानदार ज्वेलरी भी पहनी हुई थी. उन्होंने झुमका और मांगटीका पहना था. वहीं वैभव यहां सफेद कुर्ता, नेहरु जैकेट और चूड़ीदार में दिखे.
दिया ने यहां अपने पति वैभव रेखी संग मीडिया के लिए पोज भी किया. सोशल मीडिया पर उनकी ये खूबसूरत तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इन फोटोज और वीडियोज पर डालें एक नजर:
दिया मिर्जा और वैभव रेखी


दिया ने लिए सात फेरे
View this post on Instagram
मीडिया को मिठाई बांटती हुई दिया
View this post on Instagram
आपको बता दें कि वैभव रेखी एक बिजनसमैन हैं और बीते कुछ समय से दिया को डेट कर रहे हैं. दिया और वैभव, दोनों ही अपने पहले पार्टनर्स से अलग हो चुके हैं और ये उनकी दूसरी शादी है. इससे पहले वैभव ने फिटनेस ट्रेनर सुनैना रेखी से शादी की थी. वहीं दिया ने निर्माता साहिल संघा से शादी की थी लेकिन साल 2019 में इनका तलाक हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

