IND vs AUS: मोहम्मद सिराज के पिता की कब्र देखकर Dharmendra हुए भावुक, किया ये शानदार ट्वीट

मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले सिराज ने पिता को खोने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में रहना चुना और देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया.

धर्मेंद्र और मोहम्मद सिराज (Image Credit: Instagram)

ऑस्ट्रेलिया (Australia) फतह करके लौटी टीम इंडिया (Team India) और उसके खिलाड़ियों की हर तरफ वाहवाही हो रही है. इस दौरे पर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का नाम भी काफी चमका. मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले सिराज ने पिता को खोने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में रहना चुना और देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया. सिराज के इस डेडिकेशन को खूब सराहा गया. लेकिन अब सिराज को तारीफ मिली है बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) से. हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखने वाले धरम पाजी ने सिराज के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और उनके हौसले की तारीफ़ की.

धर्मेंद्र ने सिराज की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''सिराज तुम्हें पूरा भारत प्यार करता है. नाज़ है तुझ पर, दिल पर वालिद की मौत का सदमा लिए तुम वतन की आन के लिए मैच खेलते रहे. और एक उन्होंने जीत वतन के नाम दर्ज कर के लौटे. कल तुझे अपने वालिद की कब्र पर देखकर मन भर आया. जन्नत नसीब हो उन्हें.''

आपको बता दे कि ऑस्ट्रलिया दौरे के समय सिराज ने ना केवल अपने पिता को खोया बल्कि उन्हें नस्लीय भेदभाव का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि सिराज के मुताबिक इस घटना ने उन्हें और मजबूत बनाया. सिराज के पिता मोहम्मद गौस का 20 नवंबर को निधन हो गया था, लेकिन वह उस वक्त भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रुके रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड