Devoleena Bhattacharjee ने दिया बोल्ड स्टेटमेंट, Video में बताया लड़की होकर कैसे देती हैं गालियां!
टीवी की संस्कारी गोपी बहु उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना एक दमदार वीडियो पोस्ट किया है. देवोलीना इस वीडियो में चाय पीती हुई नजर आ रही हैं.
समाज में लड़कियों को शुरू से ही कई तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ता है. एक लड़की होने के चलते कई बार उन्हें किसी भी क्षेत्र में खुद को साबित करना पड़ता है. इस तरह का दबाव न सिर्फ आम लड़कियों पर बल्कि हर तबके से आनेवाली महिलाओं पर होता है, बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेसेस पर भी. लड़कियों को लेकर लोगों की रूढ़िवादी सोच का बहिष्कार करते हुए टीवी की संस्कारी गोपी बहु उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपना एक दमदार वीडियो पोस्ट किया है.
देवोलीना इस वीडियो में चाय पीती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उनसे सवाल किया गया, "तू लड़की होक इतनी गालियां कहां से देती है?" इसके जवाब में वो कहती हैं, "मुंह से." वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, गाली तो जैसे लड़कों का पुश्तेनी खजाना है...लड़की छोटे कपड़े नहीं पहन सकती. लड़की गाड़ी नहीं चला सकती. लड़की उलटे जवाब नहीं दे सकती. लड़की काम नहीं सकती. लड़की घर का बेटा नहीं बन सकती. लड़की रात को घूम नहीं सकती. लड़की स्मोक नहीं कर सकती. लड़की दारु नहीं पी सकती. लड़की मामले नहीं कर सकती. लड़की ये नहीं वो नहीं... तुम सबकी तो मैं..."
View this post on Instagram
हाल ही में देवोलीना ने सोशल मीडिया पर अपना बोल्ड वीडियो शेयर किया था जिसमें वो हॉट अंदाज में डांस करती हुईं नजर आई थी. वीडियो में उनका अवतार देखकर लोग हैरान रह गए थे और इसपर उन्हें कई सारे कमेंट्स भी मिले. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों के बीच चर्चा में रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

