बॉलीवुड

Bigg Boss 14: Devoleena Bhattacharjee हुईं शो से एलिमिनेट, घर में नहीं होगी Eijaz Khan की वापसी!

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' जैसे-जैसे अपने फिनाले वीक की तरफ बढ़ रहा है शो में तेजी से हलचल भी मचती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में इस शो से अभिनव शुक्ला को वोट आउट कर दिया गया और अब बिग बॉस के घर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस शो से देवोलीना भट्टाचार्जी को एलिमिनेट आकर दिया गया है.

Bigg Boss 14: Devoleena Bhattacharjee हुईं शो से एलिमिनेट, घर में नहीं होगी Eijaz Khan की वापसी!
एजाज खान और देवोलीना भट्टाचार्जी (Photo Credits: Instagram)

Devoleena Bhattacharjee Evicted from Bigg Boss 14: सलमान खान (Salman Khan) का टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' जैसे-जैसे अपने फिनाले वीक की तरफ बढ़ रहा है शो में तेजी से हलचल भी मचती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में इस शो से अभिनव शुक्ला को वोट आउट कर दिया गया और अब बिग बॉस के घर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस शो से देवोलीना भट्टाचार्जी को एलिमिनेट आकर दिया गया है. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलीना इस शो से बाहर आ चुकी हैं. इसका मतलब ये भी कि अब एजाज खान (Eijaaz Khan) की इस घर में वापसी नहीं होगी.

सलमान खान के इस चर्चित शो में देवोलीना एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर पहुंची थी. इधर एजाज खान ने अपनी आनेवाली फिल्म की शूटिंग का काम पूरा करने शो से छुट्टी ली थी जिसके बाद वो घर से बाहर आए थे. ऐसे में मेकर्स ने उनकी जगह देवोलीना को देते हुए उनकी घर में एंट्री की.

ट्विटर हैंडल द खबरी द्वारा किये आगे ट्वीट के अनुसार, देवोलीना को अब घर से बेघर कर दिया गया है. वहीं दूसरी बात करें घर के अन्य कंटेस्टेंट्स की तो कुलमिलाकर यहां 6 लोगों पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही हैं. इस लिस्ट में देवोलीना के अलावा रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली राखी सावंत, अली गोनी का नाम शामिल है.

मजे की बात ये है कि नोमिनेट होने के बावजूद निक्की तंबोली और राखी सावंत फिनाले वीक में पहुंचने के चलते एलिमिनेशन से खुदको सुरक्षित किये हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).