बॉलीवुड

DeepVeer Wedding: क्या अपनी शादी में भी इसी तरह ठुमके लगाएंगे रणवीर सिंह? देखें Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही एक दूजे के होने वाले हैं. इटली में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

DeepVeer Wedding: क्या अपनी शादी में भी इसी तरह ठुमके लगाएंगे रणवीर सिंह? देखें Video
अपने दोस्त की शादी में डांस करते हुए रणवीर सिंह (Photo Credits: Youtube)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही एक दूजे के होने वाले हैं. इटली में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. शादी के वेन्यू की तस्वीरें हम पहले ही आपके सामने प्रस्तुत कर चुकें हैं. 14 और 15 नवंबर को रणवीर और दीपिका शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे. बताया जा रहा है कि कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी. शादी के बाद मुंबई और बेंगलुरु में दीपिका और रणवीर के वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. वैसे दीपवीर की शादी किसी ग्रैंड सेलिब्रेशन से कम नहीं होगी और जिस तरह की एनर्जी रणवीर सिंह के पास है, यह देखने वाली बात होगी की वह अपनी शादी में किस तरह रौनक लगाते हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणवीर सिंह अपने एक दोस्त की शादी में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह वीडियो में जमकर भांगड़ा करते हुए दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-  रणवीर और दीपिका को शादी में नहीं चाहिए तोहफा, बदले में मेहमानों से की ये खास गुजारिश

बता दें कि रणवीर और दीपिका काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. तकरीबन 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया. दीपिका और रणवीर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इस सूची में 'रामलीला','बाजी राव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों का नाम शुमार है. इन तीनों फिल्मों का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).