बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की पठान में Deepika Padukone का लुक होगा एकदम दमदार, ये अहम डिटेल्स आई बाहर

दरअसल मेकर्स ने दीपिका पर कई तरह के लुक आजमाए. जिसके बाद सबकी सहमति बॉय कट पर बनी. ऐसे में दीपिका फिल्म में शॉर्ट हेयर के साथ नजर आने जा रही हैं.

Shah Rukh Khan की पठान में Deepika Padukone का लुक होगा एकदम दमदार, ये अहम डिटेल्स आई बाहर
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) को लेकर लोगों में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है. आखिरकार इस फिल्म से शाहरुख एक लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपना दम जो दिखाने जा रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक एजेंट की भूमिका में नजर आने जा रही हैं. लेकिन अब फिल्म से दीपिका के लुक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक फिल्म में दीपिका एक एजेंट का किरदार निभा रही हैं. स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. फिल्म में दीपिका के लुक को खास बनाने के लिए शॉर्ट हेयर के साथ दिखाया जाएगा.

दरअसल मेकर्स ने दीपिका पर कई तरह के लुक आजमाए. जिसके बाद सबकी सहमति बॉय कट पर बनी. ऐसे में दीपिका फिल्म में शॉर्ट हेयर के साथ नजर आने जा रही हैं. फिल्म में वो स्पाई का किरदार निभा रही हैं. ऐसे में दीपिका को एक्शन सीक्वेंस भी करना होगा. जिसके लिए वो ट्रेनिंग में ले रही हैं. यह भी पढ़े: घर के लिए रवाना हो रही Deepika Padukone का महिला ने खींचा पर्स, बॉडीगार्ड्स ने की मदद, देखें Video

इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं की है. जबकि वहीं फिल्म सलमान खान भी बतौर गेस्ट नजर आने जा रहे हैं. सलमान अपने हिस्से की शूटिंग 6 मार्च तक पूरी कर लेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).