दीपिका पादुकोण ने आमिर खान के साथ शेयर की अपनी बचपन की फोटो, कहा- वो दही चावल खा रहे थे, पर मुझे नहीं पूछा
लॉकडाउन के इस वक्त में अब तक हमने कई लोगों को देखा जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की फोटो को शेयर करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया. इनमें कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं. अब दीपिका पादुकोण ने आज आमिर खान के साथ अपनी 19 साल पुराणी फोटो को सहरे करते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया है.
लॉकडाउन (Lockdown) के इस वक्त में अब तक हमने कई लोगों को देखा जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की फोटो को शेयर करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया. इनमें कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं. अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने आज आमिर खान (Aamir Khan) के साथ अपनी 19 साल पुराणी फोटो को शेयर करते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया है.
दीपिका ने बताया कि ये फोटो साल 2000 की है जब वो अपने पारिवार के साथ आमिर से मिली थी. दीपिका ने फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेजर थ्रोबैक, मैं 13 साल की थी और बड़ी जीब थी जैसा कि मैं अब भी हूं. वो लंच कर रहे थे, सही कहे तो दही चावल खा रहे थे. मैं हमेशा की तरह भूखी थी. लेकिन उन्होंने मुझे ऑफर नहीं किया और ना ही मैंने पूछा." अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने आमिर खान को टैग किया है.
इस फोटो में दीपिका और आमिर के अलावा उनकी बहन अनीशा पादुकोण, पिता प्रकाश और पादुकोण, मां उज्जला पादुकोण भी नजर आईं. ये भी पढ़ें: Lockdown: दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा पादुकोण को कर रही हैं मिस, फोटो शेयर करके कही ये बात
दीपिका की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral) हो रही है और लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. आपको बता दें कि दीपिका घर पर रहकर अपनी कई मजेदार तस्वीरें और किस्से अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) में नजर आईं थी. इस फिल्म के बाद अब वो जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी. इसका निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

