Chennai Express के 7 साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर पुरानी यादों को किया ताजा
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को सात साल पूरे हो गए हैं. रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म में एक्शन सीन के साथ साथ कॉमेडी का तड़का लगा दिया था. दीपिका ने फिल्म के 7 साल पूरे होने पर फिल्म से जुडी यादों को अपने फैंस के लिए शेयर किया हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' (Chennai Express) को सात साल पूरे हो गए हैं. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) निर्देशित फिल्म में एक्शन सीन के साथ साथ कॉमेडी का तड़का लगा दिया था. वहीं इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका 6 साल बाद एक साथ नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. वहीं दीपिका ने फिल्म के 7 साल पूरे होने पर फिल्म से जुडी यादों को अपने फैंस के लिए शेयर किया हैं.
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूट के दौरान खींची हुई तस्वीरे शेयर की हैं. जिसमें मीनम्मा ,राहुल और डायरेक्टर रोहित शेट्टी की मस्ती भरी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अविस्मरणीय." दीपिका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण के नाम पर हैशटैग का चलन सबसे ज्यादा
View this post on Instagram
Unforgettable!❤️ #7YearsOfChennaiExpress #Meenamma @itsrohitshetty @iamsrk @redchilliesent @utvfilms
बता दें कि चेन्नई एक्सप्रेस 9 अगस्त 2013 में रिलीज हुई थी. वहीं यह फिल्म महज 3 दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी. फिल्म में दीपिका के मीनम्मा के किरदार को सराहा गया था. वहीं राहुल यानी शाहरुख खान फिर एक बार बॉक्स ऑफिस के किंग खान बन गए थे. फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग भी पॉप्युलर हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

