दीपिका पादुकोण ने दिखाया अपना हॉट अवतार, GQ मैगजीन के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट, देखें तस्वीरें
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक दूजे के हो चुके हैं. इटली में कोंकणी और सिन्धी रीति रिवाजों से दोनी की शादी संपन्न हुई थी.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक दूजे के हो चुके हैं. इटली में कोंकणी और सिन्धी रीति रिवाजों से दोनी की शादी संपन्न हुई थी. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें फैन्स को खूब पसंद आई. शादी के बाद दीपिका की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस फोटो में दीपिका बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. दरअसल, दीपिका पादुकोण ने GQ मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है और यह तस्वीर उनके इस फोटोशूट की ही है.
GQ India ने इस तस्वीर को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. तस्वीर में दीपिका काफी हॉट और सेक्सी लग रही हैं.कवर पेज पर छपी दीपिका की तस्वीर को कैप्शन दिया गया है कि, "फियरलेस एंड फैबुलस."
आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका और रणवीर ने बॉलीवुड स्टार्स के लिए मुंबई में एक शानदार पार्टी रखी थी. इस पार्टी में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अरशद वारसी, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, रानी मुख़र्जी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

