बॉलीवुड

रणवीर से शादी के बाद दीपिका ने हटाया रणबीर के नाम का टैटू, देखें तस्वीरें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के जीवनसाथी बन चुकें हैं. कुछ दिन पहले ही दोनों इटली से मुंबई वापिस लौटे थे और आज सुबह एक बार फिर दीपवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

रणवीर से शादी के बाद दीपिका ने हटाया रणबीर के नाम का टैटू, देखें तस्वीरें
दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के नाम का टैटू हटवाया (Photo Credits: Instagram and Youtube)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के जीवनसाथी बन चुकें हैं. कुछ दिन पहले ही दोनों इटली से मुंबई वापिस लौटे थे और आज सुबह एक बार फिर दीपवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दीपिका और रणवीर बेंगलुरु रवाना होने के लिये एयरपोर्ट पहुंचे थे. दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में एक दिलचस्प बात देखने को मिली है. दीपिका की गर्दन पर जो रणबीर कपूर के नाम का टैटू था, वह इन तस्वीरों में नहीं देखने को मिला. बता दें कि दीपिका ने वो टैटू तब बनाया था जब वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी.

अब इन तस्वीरों को देखकर तो यही लगता है कि रणवीर से शादी के बाद दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू हटा लिया है. आप भी एक नजर डालिये दीपिका की इन तस्वीरों पर:-

शादी के बाद दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू हटवाया (Photo Credits: Instagram and Youtube)

बेंगलुरु में दीपिका और रणवीर की शादी का रिसेप्शन 21 दिसंबर को होगा. इस समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी मित्र शामिल होंगे. इसके बाद मुंबई में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. बॉलीवुड के कई सितारें इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे.

यह भी पढ़ें:- दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर खड़ा हुआ विवाद, सिख समुदाय ने आनंद कारज सेरेमनी पर जताई आपत्ति

दीपिका और रणवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को इटली में संपन्न हुई थी. 14 नवंबर को दोनों की शादी कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई थी और 15 नवंबर को दीपवीर ने सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी. दीपवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थी. शादी के मंडप में बैठे हुए दीपिका और रणवीर एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).