दीपिका पादुकोण ने बनाया पति रणवीर सिंह के लिए पिज्जा, सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर
बॉलीवुड के बेस्ट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी न सिर्फ क्वालिटी टाइम बिता रहे है.बल्कि बॉलीवुड की मस्तानी इन-दिनों घर पर रहकर अपने कुकिंग के शौक को भी पूरा कर रही है. वह अक्सर अपने फैंस के साथ अक्सर यमी फूड्स की तस्वीरें शेयर करती हैं.
कोविड-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है. ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी ज्यादा से ज्यादा अपने घर की साफ़ -सफाई और कुकिंग करते हुए फोटोज और वीडियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे है. बॉलीवुड के बेस्ट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी न सिर्फ क्वालिटी टाइम बिता रहे है. बल्कि बॉलीवुड की मस्तानी इन-दिनों घर पर रहकर अपने कुकिंग के शौक को भी पूरा कर रही है. वह अपने फैंस के साथ अक्सर यमी फूड्स की तस्वीरें शेयर करती हैं.
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियों शेयर किया है. जिसमें वह काफी एक्ससाइटेड नज़र आ रहे हैं. दरअसल बाजीराव ने ये वीडियों शेयर करते हुए बताया कि वह दीपिका के हाथ का पिज्जा खाने वाले हैं. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक स्टोरी शेयर की जिसमें दीपिका पादुकोण पिज्जा तैयार कर रही है और साथ ही अपने फैंस को पिज्जा बनाने की टिप्स दे रही है. आखिरी वीडियों में रणवीर तो नही पर दीपिका पादुकोण इस यमी पिज्जा को खाते हुए नज़र आ रही है. ये भी पढ़ें: Lock Down: रणवीर सिंह के लिए मास्टर शेफ बनी दीपिका पादुकोण, बना रही हैं स्पेशल डिश
View this post on Instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने प्यार को दुनिया के सामने दर्शाने से बिलकुल भी नही शर्माते फिर वह चाहे वो मीडिया कैमरा के सामने हो या फिर सोशल मीडिया पर. फैंस भी इन-दोनों की जोडी को काफी पसंद करते है. ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण से लिया अपना बदला, एक्ट्रेस के इस करतूत का किया खुलासा
फिल्मों की बात करें तो यह दोनो जल्द ही 83 फिल्म में नज़र आएंगे. रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे तो वही दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी. शादी के बाद यह दोनों की पहली फिल्म है जो साथ में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

