बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण की इस फोटो पर बन रहे हैं मजेदार Memes, लोग काजू कतली कहकर उड़ा रहे हैं मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी किस्में वो सिल्वर मास्क पहनी हुई नजर आईं थी.

दीपिका पादुकोण की इस फोटो पर बन रहे हैं मजेदार Memes, लोग काजू कतली कहकर उड़ा रहे हैं मजाक
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepikia Padukone) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी किस्में वो सिल्वर मास्क पहनी हुई नजर आईं थी. इस फोटो में चेहरे पर सिल्वर मास्क पहनी हुई नजर आईं. फोटो को शेयर करके दीपिका ने बताया था कि वो वीकेंड और इस अंदाज में अपनी त्वचा का ख्याल रख रही हैं. अब इस फोटो को देखने के बाद लोग इसपर मजेदार मीम्स (Memes) बनाकर दीपिका का मजाक उड़ा रहे हैं. फैंस का कहना है कि दीपिका इस फोटो में बिलकुल काजू कतली (Kaju Katli) की तरह नजर आ रही हैं.

दीपिका ने अपनी इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जो अब तेजी से हर तरफ वायरल (Viral) हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है. दीपिका की इस फोटो पर कई सारे मजेदार मीम्स देखने को मिले हैं.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण असल जिंदगी में इन्हें मानती हैं अपना हीरो, देखें फोटो

इस पोस्ट पर डालें एक नजर:

दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर बना मीम (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के बॉडीगार्ड जलाल की सैलरी जानकार हो जाएंगे हैरान, कई कंपनियों के मैनेजर से भी ज्यादा है कमाई

दीपिका अपनी इस फोटो के चलते एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. बात करें फिल्मों की तो वो जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म फिल्म '83' में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).