बॉलीवुड

फिल्म छपाक के नए गाने नोक झोक में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी के बीच दिखी प्यारी केमिस्ट्री

फिल्म छपाक का ये रोल दीपिका पादुकोण के दिल के बेहद ही करीब है. इसके ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका पादुकोण बेहद ही इमोशनल हो गई थी

फिल्म छपाक के नए गाने नोक झोक में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी के बीच दिखी प्यारी केमिस्ट्री
छपाक गाना नोक झोक (Image Credit: YouTube)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) पहली बार फिल्म छपाक (Chhapaak) से साथ नजर आने जा रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण का किरदार एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल से आधारित है. जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है इसे लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने मिल रही है. ऐसे में अब फिल्म का पहला गाना नोक झोक रिलीज कर दिया गया है. जिसमें मालती और अमोल के बीच पनपते प्यार को दिखाया गया है. दोनों के बीच इस तरह के क्यूट रोमांस को स्क्रीन पर देखना काफी प्यारा है.

बात करे इस गाने को तो इसे फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार के पिता गुलजार साहब ने लिखा है. जबकि म्यूजिक शंकर अहसान लॉय ने दिया है और सिद्धार्थ महादेवन ने अपनी आवाज से सजाया है. इस गाने को खुद दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि नोक झोक में बात बिगड़ती है और बनती भी है.

आपको बता दे कि फिल्म छपाक का ये रोल दीपिका पादुकोण के दिल के बेहद ही करीब है. इसके ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका पादुकोण बेहद ही इमोशनल हो गई थी और मीडिया के सामने अपने आंसू नहीं रोक पाई थी.

वहीं अपने एक इंटरव्यू में इस किरदार के बारे में बात करते दीपिका ने कहा था कि "यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कहानी है और यह सच्ची घटना पर आधारित है, इसलिए उम्मीद करती हूं कि इससे अच्छी चीजें निकल कर आए." यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).