REVEALED : इस खूबसूरत जगह पर होगा दीपिका-रणवीर की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन
दीपिका और रणवीर की शादी का उनके फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. इन दोनों की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं पर इस बार लगता है नवंबर के महीने में ये दोनों शादी के बंधन में बंध ही जाएंगे.
दीपिका और रणवीर की शादी का उनके फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. इन दोनों की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं पर इस बार लगता है नवंबर के महीने में ये दोनों शादी के बंधन में बंध ही जाएंगे. रणवीर और दीपिका ने अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है पर सूत्रों के मुताबिक इस साल के अंत में ये दोनों शादी कर सकते हैं और अब इन दोनों की शादी के वेन्यू का भी खुलासा हो चुका है. कहा जा रहा है कि इटली में इन दोनों की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन हो सकता है.
फिल्मफेयर की एक खबर के मुताबिक दीपिका और रणवीर की शादी इटली में लेक कोमो के किनारे होगी. एक सूत्र ने फिल्मफेयर को यह जानकारी दी कि, "दीपिका और रणवीर इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे और उन्होंने लेक कोमो को फाइनल किया. इस जगह पर कई खूबसूरत विला हैं और इसलिए उन्होंने इसको अपने शादी के वेन्यू के रूप में चुना."
यह भी कहा जा रहा है कि इनकी शादी को एक प्राइवेट अफेयर रखा जाएगा. अर्जुन कपूर और शाहरुख खान इन दोनों की शादी का हिस्सा बन सकते हैं . खबरों की माने तो दीपिका और रणवीर दो रिसेप्शन्स होस्ट करेंगे, एक बेंगलुरु में और दूसरा मुंबई में.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2018 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

