दीपिका और रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, इस दिन होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों अपनी शादी के लिए इटली भी रवाना हो चुकें हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों अपनी शादी के लिए इटली भी रवाना हो चुकें हैं. 14 और 15 नवंबर को इटली में दोनों की शादी होगी. शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. साथ ही बेंगलुरु में भी एक रिसेप्शन रखा जाएगा. अब दीपिका और रणवीर के मुंबई रिसेप्शन के इनविटेशन कार्ड की तस्वीर सामने आ गई है. कार्ड पर छपी डिटेल्स के अनुसार 28 नवंबर (बुधवार) को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में रिसेप्शन का आयोजन होगा. रात 8 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. रणवीर के माता-पिता इस समारोह के होस्ट होंगे
सोशल मीडिया पर इस कार्ड की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. कार्ड पर लिखा गया है कि, "कृपया हमारे बेटे की शादी का जश्न मनाने के लिए रिसेप्शन का हिस्सा बनें."
यह भी पढ़ें:- दीपिका पादुकोण से शादी के बाद उन्हीं के घर में रहेंगे रणवीर सिंह, सामने आई बड़ी वजह
बता दें कि मुंबई रिसेप्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स शिरकत करेंगे. वहीं बेंगलुरु रिसेप्शन में दीपिका के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे. इटली में दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. रविवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में कुछ लोग एक जगह को डेकोरेट करते हुए नजर आ रहे थे. बताया जा रहा था कि दीपवीर की शादी के लिए ही इस जगह को सजाया जा रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

