बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण आज अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से करेंगी मुलाकात, जानें वजह

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे. फैन्स को दोनों की केमिस्ट्री भी बेहद पसंद आती थी. लेकिन दोनों के ब्रेकअप ने सबको हैरान कर दिया था

दीपिका पादुकोण आज अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से करेंगी मुलाकात, जानें वजह
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर (Photo Credits: File Image)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे. फैन्स को दोनों की केमिस्ट्री भी बेहद पसंद आती थी. लेकिन दोनों के ब्रेकअप ने सबको हैरान कर दिया था. इन दिनों जहां रणबीर कपूर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को डेट कर रहे हैं, वहीं दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है. अब ऐसी खबर सामने आई है कि आज दीपिका और रणबीर की मुलाकात होने वाली है.

इससे पहले कि आप और कुछ सोचें, हम आपको बता दें कि रणबीर और दीपिका आज एक शूट के सिलसिले में मिलने वाले हैं. दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए एक बार फिर साथ आ रहे हैं. खबरों की माने तो दोनों आज किसी ब्रैंड के लिए साथ शूट करेंगे.

यह भी पढ़ें:-  रणवीर की जगह एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ दीपिका ने शेयर की फोटो तो यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

दीपिका और रणबीर की जोड़ी कई बार बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं. दोनों ने 'बचना ऐ हसीनो', 'तमाशा' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. इन सभी फिल्मों में दर्शकों ने दीपिका और रणबीर की जोड़ी को बेहद पसंद किया था. अब फैन्स को इस बात का इंतजार है कि कब उन्हें दीपिका और रणबीर को सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा साथ देखने का अवसर प्राप्त होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2019 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).