'ये जवानी है दीवानी' के पूरे हुए 6 साल, 'बलम पिचकारी' पर जमकर थिरके दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, देखें वीडियो
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में दोस्ती और प्यार को लेकर एक अच्छा संदेश दिया गया था.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में दोस्ती और प्यार को लेकर एक अच्छा संदेश दिया गया था. फिल्म के गाने भी ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुए थे. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 6 साल पूरे हो गए हैं और इस अवसर पर दीपिका-रणबीर ने अपनी फिल्म के एक गाने पर जमकर डांस किया.
दीपिका और रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों 'बलम पिचकारी' (Balam Pichkari) सॉन्ग पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. दीपिका ने इस वीडियो को खुद इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है. 'बलम पिचकारी' नामक गाना अभी तक लोगों की यादों में ताजा है. हर साल होली के मौके पर ये गाना फैन्स की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन जाता है. शाल्मली खोलगड़े और विशाल ददलानी ने इस गाने को गाया है. एक नजर डालिए दीपिका और रणबीर के इस वीडियो पर:-
यह भी पढ़ें:- दीपिका पादुकोण एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग इस फिल्म में आएंगी नजर?
आपको बता दें कि फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अलावा आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका में थे. अयान मुखर्जी ने फिल्म का निर्देशन किया था और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

