दीपिका पादुकोण एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग इस फिल्म में आएंगी नजर?
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से ही दर्शकों को काफी पसंद आई है. दीपिका और रणबीर ने 'तमाशा', 'ये जवानी है दीवानी' और 'बचना ऐ हसीनो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से ही दर्शकों को काफी पसंद आई है. दीपिका और रणबीर ने 'तमाशा', 'ये जवानी है दीवानी' और 'बचना ऐ हसीनो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. इन तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. अब खबर है कि दीपिका और रणबीर एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों को लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म में साथ देखा जा सकता है. इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) भी अहम भूमिका में है.
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग फिल्मों में व्यस्त होने के बावजूद दीपिका, रणबीर और अजय को लव रंजन की अगली फिल्म में देखा जाएगा. ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अजय और रणबीर पिता और बेटे के रूप में नजर आएंगे. इसलिए फैन्स पहले से ही फिल्म के लिए काफी उत्साहित है. अब जब दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं तो जाहिर तौर पर अब दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा. साल के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू ही सकती है.
यह भी पढ़ें:- एक दूसरे को किस करते दिखे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, फोटोज हुई वायरल
आपको बता दें कि रणबीर और दीपिका को हाल ही में एक कमर्शियल में भी देखा गया था. दोनों सितारों का वो ऐड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा दीपिका-रणबीर एक अवॉर्ड फंक्शन में भी साथ नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

